सरस्वती पूजा को लेकर खरौंधी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी ( गढ़वा): सरस्वती पूजा को लेकर खरौंधी थाना परिसर में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में खरौंधी थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी व अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में बसंत पंचमी पर होने वाली सरस्वती पूजा पर प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने व शांतिपूर्ण माहौल में पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में खरौंधी थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने कहा की सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा । अगर कोई पूजा कमेटी पंडाल में डीजे बजाता है तो संबंधित कमेटी व डीजे संचालक पर आवश्यक कार्रवाई होगी। मौके पर उपरोक्त के आलावा उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, झामुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद यादव,सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र दूबे,शशि पासवान, कुपा मुखिया प्रमोद राम,शिव कुमार चौधरी सहित सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating