बिहार के 11 मजदुर जिंदा जले
लकड़ी के गोदाम में आग लगने से 11 मजदूर जिंदा जल गये हैं। आग की लपटे इतनी तेज़ थी की मजदुर शटर खोलने में असमर्थ रह गए और उसी में फंस कर मजदुर जिन्दा जल गए। । मरने वाले मजदूर बिहार के छपरा के रहने वाले हैं। वहीं इस घटना पर तेलंगाना के सीएम के चंदशेखर राव ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
बड़ी खबर हैदराबाद से आ रही है।
बताया जा रहा है कि रात में कबाड़ गोदाम में 12 मजदूर सोए हुए थे। इस बीच अचानक आग लग गयी, जिससे 11 मजदूर जिंदा जल गये है। वहीं एक को गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इसमें अधिकांश मजदूर बिहार के थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
वहीं कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग इतनी भयंकर थी कि मजदूर जिंदा जल गये। बताया जा रहा है कि आग की लपेटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नहीं पाया जा सका।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतकों की आयु 23 से 30 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। सभी बिहार के छपरा जिले के मूल निवासी थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating