देवघर:तीन सगे भाई सहित 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार,21 मोबाइल,53 सिम कार्ड सहित कई समान बरामद
देवघर।झारखण्ड के देवघर के साइबर पुलिस ने करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत नागादरी गांव से छापेमारी कर तीन सगे भाई सहित 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस ने 21 मोबाइल फोन, 53 सिम कार्ड व तीन मोटरसाइकिल बरामद किया है।गिरफ्तार साइबर अपराधियों में नागादरी गांव निवासी नशाद अंसारी, सज्जाद अंसारी, मुस्तफा अंसारी, परवेज आलम, रजाउल मियां, सहादत अंसारी, तकबुल अंसारी, आफताब आलम व जामताड़ा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेंगाडीह गांव निवासी सरफुद्दीन अंसारी शामिल है।बताया गया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से तीन आरोपी नशाद अंसारी, सज्जाद अंसारी व मुस्तफा अंसारी सगे भाई हैं तथा तीनों मिलकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि एसपी धनंजय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी गांव के कुछ युवा फोन कर बैंक अधिकारी बनकर उन्हें अपने झांसे में लेकर बैंक खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त कर ठगी कर रहे हैं।एसपी ने निर्देश पर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद एवं मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने करौं थाना क्षेत्र के नागादरी गांव में छापेमारी कर इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating