सजधज कर बैठी थी दुल्हन दूल्हा हो गया गायब
सजधज कर बैठी थी दुल्हन दूल्हा हो गया गायब, शादी के वक्त दुल्हा ने बदला अपना मूड, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा।
धनबाद में एक शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शादी सम्पन्न हुई है। बताया जा रहा है कि पटना की दुल्हन और धनबाद के दूल्हे की शादी में जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन परिजनों के साथ शादी के लिए धनबाद के एक होटल में पहुंची थी। दुल्हन सजधज कर दूल्हे के इंतजार में बैठी थी। इसी बीच दूल्हा का मोबाइल स्वीच आफ हो गया। काफी इंतजार के बाद दूल्हा नहीं आया तो दुल्हन धनबाद थाने पहुंची। इधर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दूल्हा सामने आया। फिर देर रात धनबाद के भूईंफोड़ मंदिर में शादी हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के लिए बिहार के पटना से पहुंचे, एक युवती के परिवार को काफ़ी फजीहत झेलनी पड़ी। भूली का रहनेवाला दूल्हा रत्नेश धनबाद में नौकरी करता है। वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के लिए 25 मार्च की तारीख तय थी लेकिन, शादी के दिन ही दूल्हा फरार हो गया। दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शाम में पुलिस ने लड़के को ढूंढ़ा और फिर महिला थाना लेकर आई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।
बताया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवती अपने पूरे परिवार के साथ शादी करने के लिए धनबाद आई थी। इसी बीच पता चला कि दूल्हा और उसके परिवार के लोग शादी के लिए अब तैयार नही हैं। दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया है। इसके बाद दुल्हन समेत उसके परिवार के दर्जनों लोग फरियाद लेकर महिला थाना पहुंचे। तब जाकर मामला सुलझ पाया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating