विवाहित महिला की मौत पर पिता ने लगाया सुसराल वालों पर हत्या करने का आरोप !
विवाहित महिला की मौत पर पिता ने लगाया सुसराल वालों पर हत्या करने का आरोप !
बड़ी खबर गढ़वा के कांडी प्रखंड से आई है ..
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ निवासी बिना पासवान ने शनिवार को हरिहरपुर ओपी में एक लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। आवेदन में जिक्र किया है कि उसने अपनी पुत्री मनीषा की शादी 2019 में हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगाड़ा निवासी विजय पासवान के पुत्र अरुण कुमार राम के साथ किया था। मार्च 25-26 की रात्रि लगभग 2 बजे मृतिका की सास का उसके पिता के पास फोन आया जिसमे बताया गया कि लड़की की तबियत अचानक खराब हो गई है ईलाज हेतु कांडी स्वास्थ्यकेन्द्र में इलाजरत हैं। लड़की के परिजन कांडी स्वास्थ्यकेन्द्र से उसे गढ़वा हॉस्पिटल ले गए जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर घर वापस भेज दिया। पिता ने अपने दामाद अरुण कुमार राम , पिता विजय पासवान व समधिन विमला देवी पर हत्या करने का आरोप लगाया है उन्होंने लिखा है कि हमे यह शक है कि मेरी पुत्री को जहर देकर मारा गया है। अतः मामले की जांच कर न्याय देने की गुहार लगाई है। वही संबंधित मामले में हरिहरपुर ओपी प्रभारी शुकत खान ने कहा कि आवेदन के आलोक में निष्पक्ष जांच होगी ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating