रामनवमी और सरहुल को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक
राज कुमार साह के रिपोर्ट
मेराल थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक में रामनवमी व सरहुल का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीपीओ अवध कुमार यादव, बीडीओ प्रवेश कुमार साव, पुलिस निरीक्षक के के साह, थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने रामनवमी एवं सरहुल की अग्रिम बधाई देते हुये दोनों पर्व को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने कुछ प्रतिबंधों के साथ धार्मिक जुलूस निकालने का आदेश जारी किया है। ऐसे में 4 अप्रैल को सरहुल और 10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर जुलूस का आयोजन हो सकेगा। जुलूस में 100 से ज्यादा लोगों को शामिल नहीं करना है। नए अखाड़े इस वर्ष जुलूस में शामिल नहीं होंगे तथा पुराने रूप में ही जुलूस निकालना का निर्देश दिया गया। उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचना देने, सभी अखाड़े में भोलेंटियर को परिचय पत्र निर्गत करने के साथ-साथ सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पर्व मनाने पर चर्चा हुई। वही बैठक में आए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से पर मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य राम नरेश चौधरी, झामुमो के युवा नेता अतहर अली, करीम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक, रूपु महतो, मुखिया दुखन चौधरी, विजय सिंह, बबलू सिंह, मुखिया पति विजय प्रसाद, शिव कुमार चौधरी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, रामसागर महतो, लतीफ अंसारी, जमुना चौधरी, अशरफी चौधरी सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल राम के द्वारा किया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating