।। केतार (गढ़वा):- उपायुक्त ने नल जल योजना में पाया भारी अनियमितता,संवेदकों को दिया दो दिन का अल्टीमेटम।।
✍🏻ARMAN KHATRY
गढ़वा जिला अंतर्गत केतार प्रखंड में नल-जल योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत उपायुक्त को लिखित आवेदन शिकायत में थी। जिसके आलोक में सोमवार को उपायुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन से लगातार पानी रिसाव हो रहा है, जिसके कारण सड़क पर पानी बह रहा है और सरकारी संसाधनों की बर्बादी हो रही है

ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत की कि पाइपलाइन लीक रहने के कारण पानी सड़क पर फैलकर बर्बाद हो रहा है, वहीं उन्हें स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है। कई वार्डों में तो सप्लाई बिल्कुल बाधित है, जबकि जहां पानी उपलब्ध हो रहा है, वहां भी रिसाव की समस्या बनी हुई है। इस वजह से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नल-जल योजना आमजन के हित में चलाई जा रही है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को अविलंब पाइपलाइन की मरम्मत कर जल आपूर्ति को दुरुस्त करने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः ऐसी शिकायत मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने उपायुक्त के हस्तक्षेप पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें नियमित और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति मिलेगी। उपायुक्त के निरीक्षण से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि जिला प्रशासन योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखे हुए है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating