।। श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से सभी बैंकों एवं ज्वेलरी शॉप का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश।।
✍🏻ARMAN KHATRY
श्री बंशीधर नगर:- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सभी बैंक एवं ज्वैलरी शॉप का किया गया निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में बैंक एवं ज्वैलरी शॉप की सुरक्षा से संबंधित तथ्यों का लिया गया जायजा। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं सायरन को बजा कर किया गया चेक। अधिकारियों ने बैंक कर्मियों से जानकारी ली और निर्देश दिया कि यदि कोई कैमरा खराब है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। साथ ही जिन स्थानों पर कैमरे नहीं लगे हैं वहां उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने का भी आदेश दिया गया, ताकि आने-जाने वाले लोगों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिख सकें और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
इस संबंध में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार यह जांच की गई है साथ ही उन्होंने दुकानदारों और बैंक प्रबंधकों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

वही थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार सभी बैंकों एवं ज्वैलरी शॉप को नियमित रूप से चेक करने का निर्देश प्राप्त है उसी के आलोक में आज थाना क्षेत्र स्थित सभी बैंकों एवं बाजार के मुख्य ज्वैलरी शॉप राधा कृष्ण ज्वैलरी शॉप को चेक किया गया। बैंक प्रबंधक बैंक में तैनात सुरक्षा कर्मी को निर्देश दिया गया कि बैंक में आने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधि से थाना को अविलंब सूचित करें। बैंक में मुंह ढक कर या मास्क लगाकर जो प्रवेश करता है उसपर विशेष निगरानी रखी जाए। थाना प्रभारी ने सभी बैंक एवं ज्वैलरी शॉप को अपना मोबाइल नंबर प्राप्त कराया, ताकि समय पर सूचना दिया जा सके।मौके पर पुलिस बल के जवाब मौजूद थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating