स्थापना दिवस पर रमना प्रखंड के 75 लाभुकों का गृह प्रवेश संपन्न

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत सभी 11पंचायतों के 75 नवनिर्मित अबुआ आवास,प्रधानमंत्री आवास, पीएम जनमन एवं आंबेडकर आवास योजना के लाभुको का गृह प्रवेश कराया गया। जिसमें बहियार कला के 6,बहियार खुर्द के10,भागोडीह के 12, बुलका के 8, गमहरिया के 4, हारादाग के 6,मड़वानिया के 6,कर्णपुरा के 6,रमना के 4, सिलीदाग के 6एवं टंडवा पंचायत के 5 लाभुक शामिल है। प्रमुख करुणा सोनी,बीडीओ विकास पांडेय,थानेदार आकाश कुमार एवं संबंधित पंचायतों के मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटने के पश्चात पूजा अर्चना कर लाभुको का गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा के दौरान प्रखंड में भी विकास के कई उल्लेखनीय कार्य हुए है।इसी कड़ी में सरकार की ओर से आवासविहीन और कच्चा आवास वाले लाभुको को आवास योजना के लाभ से आच्छादित किया जा रहा है,जिसके तहत आज 75लाभुको का गृह प्रवेश कराया जा रहा है। मौके पर मुखिया स्वीटी वर्मा,अनिता देवी,सोनी देवी,दुलारी देवी,पानपति देवी,रीटा देवी के अलावे आवास योजना के प्रखंड समन्वयक प्रीतम कुमारी, श्रीकांत कुमार,सुरेन्द्र यादव,अनिल पाल सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating