0 0
।। भवनाथपुर में विकास की नई राह; विधायक अनंत ने रखी दो योजनाओं की आधारशिला ।। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 46 Second

जिला ब्यूरो अरमान खान

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। विधायक अनंत प्रताप देव ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी। पीसीसी पथ निर्माण बनसानी पंचायत के झगराखांड से भंवरिया टोला तक ग्रामीण विकास विभाग के तहत लगभग 80 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा। छात्रावास जीर्णोद्धार प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित एसटी-एससी छात्रावास का कल्याण विभाग के तहत करीब 48 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। भूमिपूजन और नारियल फोड़कर विधायक ने दोनों योजनाओं की आधारशिला रखी और इन्हें जनता को समर्पित किया। अनंत प्रताप देव ने कहा कि आने वाले समय में भवनाथपुर क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा और सड़क विहीन गांवों में चमचमाती सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र में आवाज उठाने पर यह स्पष्ट हुआ कि पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही के कार्यकाल में 2017 में ही भवनाथपुर में प्रस्तावित पावर प्लांट के लिए आवंटित मौर्या कोल को रद्द कर चयनित स्थल को माइनिंग क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। उन्होंने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाने का सपना जल्द ही साकार होगा। इस दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूरी तरह समर्पित हैं। विधायक ने कहा कि इसके लिए उन्होंने छठ मैया से आशीर्वाद भी मांगा है। विधायक ने बताया कि पूरे झारखंड में 18 नवंबर से “सरकार आपके द्वार अभियान शुरू होगा। इस दौरान मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं और बच्चियों के लिए पोर्टल खोला जाएगा, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।ताहिर अंसारी ने घोषणा की कि अगले चार वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव और टोला में सड़क निर्माण के साथ-साथ डिहवार बाबा धाम, मंदिरों की बाउंड्री और कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख शोभा देवी, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, जिप सदस्य रंजनी शर्मा, दीपक वर्मा, ब्रजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने किया। 
कार्यक्रम में मुकेश चंद्रवंशी, विनोद सिंह, बूटा सिंह, पिनाकी चौबे, लालमन सिंह, विजय राउत, उल्फत अंसारी, गोपाल यादव, गुलाब यादव, ललन बैठा, प्रेम चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress