झामुमो नेता श्यामसुंदर राम की पहल से चंडीगढ़ से गांव लाया जा रहा विनय यादव का शव

रिपोर्ट: चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड अंतर्गत खरौंधी पंचायत के बजरमरवा गांव निवासी विनय यादव (28 वर्ष), पिता राजेश्वर यादव की चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शव को गांव लाने की व्यवस्था झामुमो नेता श्यामसुंदर राम की पहल से संभव हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह झामुमो नेता श्यामसुंदर राम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद विनय यादव का शव चंडीगढ़ से उसके पैतृक गांव लाने की दिशा में पहल की। श्यामसुंदर राम के इस मानवीय और सक्रिय प्रयास से शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनका साथ परिवार के लिए संबल बना है।
मृतक विनय यादव चंडीगढ़ में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और वह अपने घर का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating