JSCA अंतर जिला अंडर 16 मे गढ़वा का दबदबा जारी


गढ़वा ने गुमला को 9 विकेट से हराया, 5 विकेट लेकर अर्पित कुमार गिरी बने मैन ऑफ़ द मैच
सम्राट सिंह ने लिए 2 विकेट
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज का मुकाबला शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम, गुमला में खेला गया। इस मैच में गढ़वा U-16 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुमला U-16 को 9 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुमला U-16 की टीम 26.4 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। गुमला की ओर से हर्ष राज ने 49 गेंदों पर 29 रन बनाए। गढ़वा के गेंदबाज़ों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ लगातार विकेट गिराए। गढ़वा की ओर से अर्पित कुमार गिरी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 8.4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं हर्षित कुमार गिरी ने 3 विकेट और सम्राट सिंह ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा U-16 टीम ने महज़ 15.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 92 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। अर्पित कुमार गिरी ने नाबाद 39 रन (34 गेंद, 7 चौके) की तेज़ पारी खेली, जबकि हर्षित कुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर शानदार साथ दिया।
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अर्पित कुमार गिरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
गढ़वा U-16 टीम इस प्रतियोगिता में कोच सिकंदर प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating