श्यामसुंदर राम बने झामुमो गढ़वा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, खरौंधी का बढ़ा मान


चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला युवा मोर्चा के गठन में खरौंधी प्रखंड के नेता एवं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी श्यामसुंदर राम को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके चयन से खरौंधी प्रखंड का राजनीतिक मान पूरे जिले में और बढ़ गया है।
जिला युवा मोर्चा गठन में खरौंधी से जुड़े अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। देवदत्त प्रसाद आर्य को जिला संगठन उप सचिव, बसंत प्रसाद यादव को सह सचिव तथा झामुमो खरौंधी के पूर्व प्रखंड सचिव मिथिलेश राम को युवा जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं राकेश उरांव, छोटन प्रजापति एवं देवकुमार चौधरी को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर युवा जिला कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया, जहां सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि युवा मोर्चा झामुमो की रीढ़ है और श्यामसुंदर राम जैसे जमीनी नेता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे खरौंधी सहित पूरे गढ़वा जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating