फल एवं अगरबत्ती का वितरण करती भावी मुखिया प्रत्याशी
फल एवं अगरबत्ती का वितरण करती भावी मुखिया प्रत्याशी
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को सम्पन्न हो गया. चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व ‘चैती छठ’ 05 अप्रैल से शुरू हुआ. साल में दो बार चैत्र और कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष में महापर्व छठ व्रत होता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान भास्कर की अराधना करते हैं.छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन प्रखंड क्षेत्र के अधौरा स्थित मांडर महारानी धाम के प्रांगण, टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण, भवनाथपुर सूर्यमन्दिर ,सिधिताली, चेरवाडिह,बनखेता, सिकियालावा, सहित अन्य जगहों पर महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद ही व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया. चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था. चैती छठ महापर्व के दिन बनखेता के समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी के द्वारा वितरण किया गया वही बनखेता के भावी मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार भुईया, ने छठ व्रतियों के बीच फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating