रामनवमी को लेकर सुबह से मंदिरों में देखा गया जनसैलाब
भवनाथपुर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रामनवमी पर्व के साथ ही नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र पूजन संपन्न हुआ.मंदिरो में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ भीड़ लगी रही. जबकि कई मंदिरो में श्रद्धालूओं द्वारा कन्या पूजन कर उपवास खोला गया. कोरोना काल के दो वर्ष के बाद पुरे हर्षोउल्लास के साथ मनाई जा रही चैत रामनवमी को लेकर भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग स्थित देवी धाम मंदिर, नटवा बाबा धाम, बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर, अधौरा स्थित मांडर महारानी मंदिर, सिंघिताली स्थित मंदिर, अरसली उतरी दुर्गा मंदिर, टाउनशिप स्थित महावीर मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दशवीं के दिन सुबह से सुबह से ही लोगो की भीड़ उमड़ने लगी। महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका और मन्नते मांगी. भवनाथपुर बस्ती दुर्गा मंदिर, देवी धाम में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. राम नवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के बाहर तैनात पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस मौके पर श्रीरामसेना के गौरव सिंह, शुभम सिंह, सुभाष गुप्ता, अमन सिंह, चमन सिंह, नटवा बाबा धाम के आयोजक जमुना राम, डबलू सिंह, पप्पू राम, श्यामसुंदर चौधरी, संजय सिंह, घूरन चौधरी आदि उपस्थित थे.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating