मंझिआंव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष के पुआल में चोरी कर छुपाया हुआ स्वराज कंपनी का डीजल पंप मिला, थाने को किया सुपुर्द
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मझिआंव नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 स्थित दुबे तहले गांव में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार के भंडार पर स्थित पुआल के गांज में चोरी कर छिपाया गया स्वराज कंपनी के साढ़े 4 एचपी का डीजल इंजन पाया गया।इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि मैं अपने भंडार पर मवेशी के चारा हेतु कुट्टी कटवाने के लिए मशीन लेकर आया था।कुट्टी मशीन में कार्यरत मजदूरों के द्वारा जब पुआल को काटने के लिए खींचा गया तो उसके अंदर छुपाया हुआ स्वराज कंपनी का डीजल इंजन मिला।इसकी सूचना मैं तत्काल रूप से थाना प्रभारी को दे दिया हूं।इधर सूचना के आलोक में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक कंचन रजक द्वारा दल बल के साथ स्थल पर पहुंचकर पुआल के गांज में चोरी की नियत से छुपाया हुआ डीजल पंप को बरामद कर थाना ले आया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating