मंझिआंव नहर निर्माण कम्पनी हरदेव कंस्ट्रक्शन के द्वारा नगर पंचायत के वार्ड नं 03 में बांध बनाकर घर एवं कौमार्सियल प्लॉट का पानी किया गया बाधित
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नं 03 में नहर निर्माण कार्य करा रही हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा घर एवं कौमर्सियल प्लॉट के सामने कलभर्ट एवं बांध बनाकर पानी निकास को बाधित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी मनोज कुमार एवं सीमा दुबे द्वारा सिंचाई मंत्री, मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार एवं सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को लिखित शिकायत पत्र देकर उक्त कलभर्ट एवं बांध को हटाते हुए सड़क के बराबर नहर निर्माण करने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि 80 डी का उक्त प्लॉट पूरी तरह से कौमार्सियल प्लॉट है जिसका प्रति वर्ष नगर पंचायत को होल्डिंग टैक्स दिया जाता है। तथा उक्त प्लॉट में लगभग 250 विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए हैं। अगर घर के सामने बने बांध को नहीं हटाया गया तो बरसात के मौसम में पौधा पूरी तरह डूबकर तालाब बन जायेगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि नहर विभाग के बांध बनाने के कारण घर से निकलने वाली नाली का पानी भी बाधित हो गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके घर के सामने बने बांध के उत्तर एवं दक्षिण में भी सड़क के बराबर ही नहर की खुदाई हुई है। जबकि उनके घर के सामने बांध बनाकर पानी रोक दिया गया। जिसके कारण पुरा परिवार डिप्रेशन में जीवन गुजारने पर विवश हो गया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating