नक्सली पुलिस में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर। Naxal news। Bihar lakhisarai Breaking
बिहार के लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 2 हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अब क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता घोघी कोरासी जंगली क्षेत्र में पहुंचा हुआ है।
इसी सूचना के आधार पर लखीसराय के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को भारी पड़ते देख नक्सली पीछे हट गए और जंगली इलाके का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हुए।
उन्होंने बताया कि मृतक नक्सलियों की पहचान विरेंद्र कोड़ा और जगदीश कोड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक एसएलआर राईफल और एक पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
तलवार से 78 किलो का केक काट लालू यादव ने मनाया अपना जन्मदिन।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट* राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बुधवार...
बिहार:-गुलाब का फूल लेकर नीतीश पहुंचे लालू के आवास
*संवाददाता अरमान खान*पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास पहुंचकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सीएम नीतीश...
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा “मैने अपनी बीबी को मारा”
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा "मैने अपनी बीबी को मारा" हत्या की इस वारदात को देख लोग हैरान...
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला!
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला! आख़िर ऐसा क्या हुआ.. कि...
शर्म से भरा शर्मनाक अपराध नाबालिगों ने किया नाबालिग के साथ गैंगरेप
गढ़वा जिला ब्यूरो अरमान खान Bihar: पोर्न देखकर बच्चों ने किया गैंगरेप, आरोपी सभी बच्चे 10 से 12 साल के,...
बिहार के एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
संवादाता दयानंद यादव गया जिला के गुरुआ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को...
Average Rating