बंशीधर नगर (गढ़वा):- झारखंड सरकार की ओर से होल्डिंग टैक्स का नई नियमावली जारी किया गया
बंशीधर नगर (गढ़वा):- झारखंड सरकार की ओर से होल्डिंग टैक्स का नई नियमावली जारी किया गया है। होल्डिंग टैक्स के नई नियमावली को लेकर मंगलवार को रांची से आए च्वाइस कंसलटेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मॉनिटरिंग ऑफिसर प्रवीण शर्मा व असिस्टेंट मॉनिटरिंग ऑफिसर विशाल कुमार दुबे ने नगर प्रबंधक रवि कुमार व होल्डिंग टैक्स कलेक्टरों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक किया तथा नई नियमावली की विस्तृत जानकारी दिया। नगर पंचायत में रहने वाले नागरिकों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में नई नियमावली के तहत ही होल्डिंग टैक्स का भुगतान करना होगा। नई नियमावली वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 22 से होल्डिंग टैक्स का गणना एवं वसूली सर्किल रेट के संशोधित नए नियमों के तहत किया जाएगा। पहले वार्षिक किराया दर के आधार पर टैक्स की वसूली का प्रावधान था। जिसे संशोधित कर सर्किल रेट के तहत अनुपालन में लाया गया है। पहले शहरी क्षेत्र के आवासीय और गैर आवासीय भवनों का होल्डिंग टैक्स सड़क की चौड़ाई के आधार पर वार्षिक किराया मूल्य का 2 प्रतिशत के रूप में लिया जाता था। अब टैक्स की वसूली रजिस्ट्रेशन कार्यालय द्वारा तय किए गए पक्के-कच्चे मकानों के सर्किल रेट के आधार पर की जाएगी।
:- नई नियमावली में छूट का है प्रावधान:- होल्डिंग टैक्स के नई नियमावली के तहत महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग, थर्ड जेंडर व सेना से जुड़े लोगों को टैक्स में 5 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान किया गया है। वहीं नई नियमावली में स्लम बस्ती में 350 वर्ग फीट तक में बने भवनों को टैक्स फ्री किया गया है। ऐसे भवनों से नगर पंचायत किसी प्रकार का टैक्स नहीं लेगा। पूर्व में केवल 250 वर्ग फीट तक के मकान को ही होल्डिंग टैक्स में छूट मिलती थी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating