तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत
गढ़वा दृष्टि संवाददाता अरमान खान की रिपोर्ट
तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत, ख़बर गढ़वा जिला से आई है..
धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर गांव निवासी 43 वर्षीय श्याम सुंदर भुइयां उर्फ लुरु भुइयां की मौत रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर अवस्थित कलमा गांव के फ़सलगवा के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गई। घटना के बारे बताया जाता है । लुरु तालाब में पत्थर पर बैठकर नहाने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान पैर फिसल गया है, जिससे तालाब में गहरा पानी होने के कारण वह बाहर नही निकल पाया। जिससे तालाब में डूबकर मौत हो गई।
तालाब के पास शव होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धुरकी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली थी की कलमा गांव के फसलगवा तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गया है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव समेत अन्य गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। मौके पर एएसआई सुबोध कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating