महिलाओं के विकास से ही समाज का विकास संभव है-गोपाल राम
महिलाओं के विकास से ही समाज का विकास संभव है-गोपाल राम।
गढ़वा दृष्टि से राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना।
प्रखंड के सदर पंचायत भवन रमना में चल रहे सात दिवसीय आजीविका महिला ग्राम संगठन का प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया । इस अवसर पर महिला समूह के द्वारा समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गोपाल राम (भुत पुर्व सैनिक) मुखिया प्रत्याशी ने कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां लक्ष्मी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं नारियल फोड़कर किया ततपश्चात फीता काटकर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई।अतिथियों के स्वागत में महिलाओं के द्वारा स्वागत गान भी प्रस्तुत किया गया।ईस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल राम ने कहा कि जिस प्रकार साईकल का एक पहिया कमजोर रहने से साइकिल अच्छे से नही चल सकती ,एक हाथ अपंग होने से व्यक्ति ठीक से काम नही कर सकता,उसी प्रकार महिलाओं के विकास बिना हमारे समाज का विकास असम्भव है।जिस तरह दोनो भुजायें बलिष्ट होने पर व्यक्ति बलवान कहा जाता है,उसी तरह महिला एवं पुरुष दोनों के शिक्षित एवं सशक्त होने पर हमारा पूरा मानव समाज सशक्त एवं सभ्य कहा जायेगा ।साथ ही कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों का समुचित एवं सर्वांगीण विकास हो ,इसके लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहूँगा।चाहे महिला हो या पुरुष ,किसान हो या मजदूर ,या युवा विद्यार्थी हो ,सबको अपने जीवन में विकास के समान अवसर मिल सके, यही मेरा उद्देश्य है।
रांची से प्रशिक्षण देने आयी बहनों को उन्होंने शॉल एवम साड़ी उपहार देकर विदा किया।मौके पर नीमा कुँवर,अंजनी देवी,पूनम देवी,किरण देवी,मनोरमा देवी, संगीता देवी,सरिता देवी, काजल गुप्ता, गुडडी देवी ,नीतू देवी,रमाकांत प्रजापति, चंदन यादव,जितेंद्र कुमार,संतोष यादव हिटलर कुमार आदि सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating