आंगन में सोया था युवक, किसी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट,
आंगन में सोया था युवक, किसी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, युवक की शादी एक वर्ष पहले गढ़वा जिला के रंका में हुई थी। पत्नी का किसी से प्रेम संबन्ध बताया जा रहा है.. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
आइए जानते हैं खबर को विस्तार से…
पलामू जिला में रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह में एक युवक का किसी ने प्राइवेट पार्ट काट डाला है. युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. युवक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसे खून चढ़ाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभाव रंजन राय मामले की छानबीन में जुट गए हैं. उन्होंने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के रहने वाले सुनील भुइयां छत्तीसगढ़ से एक शादी समारोह से भाग लेकर वापस लौटा था और अपने घर के आंगन में सोया हुआ था. इसी क्रम में किसी ने उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया. दर्द होने के बाद वह जगा तो देखा कि खून निकल रहा है और प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है. शोर मचाए जाने के बाद परिजन जमा हुए और उसे इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में रेफर कर दिया है.
पत्नी के प्रेम संबंध होने की बात आ रही सामनेः सुनील की शादी एक वर्ष पहले गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के चुटरू गांव में हुई थी. परिजनों के अनुसार पत्नी का शादी से पहले किसी और के साथ प्रेम संबंध था. कुछ दिनों पहले सुनील ने पत्नी को प्रेमी के साथ बात करते हुए पकड़ा था. घटना के दिन पत्नी ने दो बार किसी से बात किया था, दोनों बार एक ही नंबर से कॉल आया था. गढ़वा पलामू लातेहार की खबरों के लिऐ गढ़वा दृष्टि चैनल को सब्सक्राइब करें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating