भवनाथपुर+2 हाई स्कूल का मैदान में कबड्डी मैच का किया गया पूर्ण तैयारी
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर +2 हाई स्कूल के मैदान में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक गढ़वा जिला कब्बडी संघ के तत्वाधान में आयोजित 16वीं झारखंड सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग कब्बड्डी प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गुरुवार को +2 के प्रशाल में गढ़वा जिला कब्बडी संघ के अध्यक्ष एव सचिव अजय गुप्ता ने संयुत रूप से प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। मौके पर कब्बडी संघ के अध्यक्ष विकाश स्वदेशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के प्रत्येक जिले से बालक एवं बालिका के कब्बडी की टीम पहुंच रहे है। यहाँ सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन, मेडिकल, एवं रहने की सुविधा संघ द्वारा दी जा रही है। 16वीं कब्बडी प्रतियोगिता की उद्धघाटन कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की उद्घाटन स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही, जिले के उपायुक्त रमेश घोलप, आरक्षी अधिक्षक अंजनी कुमार झा संयुक्त रूप से करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, प्रदेश के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, प्रदेश सचिव विपिन कुमार सिंह, ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे। उक्त मौके पर विमलेश कुमार, प्रणव कुमार, सोनाकिशोर यादव, अनिल चौबे, रूपेश कुमार, सोनू कुमार, चमन सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating