भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन (एनएसयूआई) के छात्रो ने अग्निपथ योजना के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
नगर ऊँटारी स्थित शंकर प्रताप डिग्री महाविद्यालय में 02 जुलाई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन (एनएसयूआई) के छात्रो ने भारतीय सेना के अग्निपथ योजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमे युवावों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बताते चले कि भारतीय सेना ने एक नई योजना के तहत 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के नौजवानों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमे उन्हे सिर्फ 4 साल की नौकरी करने का अवसर भारतीय सेना मे सेवा देने के लिए किया गया है,
जिसका विरोध पिछले कई दिनों से पूरे देश में देखा जा रहा है। मौके पर उपस्थित गढ़वा जिला के एनएसयूआई जिलाअध्यक्ष पीयूष कुमार चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार की यह योजना युवावो के भविष्य के साथ खिलवाड है साथ ही साथ यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध होगी, जो लोग वर्षो से देश की सेना मे जाने की तैयारी कर रहे हैं उनके साथ यह नाइंसाफी है।
पिछले 2 वर्षो से कोरोना के कारण सेना मे कोई बहाली नही की गयी है। बहुत सारे लोग इसकी तैयारी इस उम्मीद से कर रहे थे कि शायद अब कोरोना के बाद बहाली आएगी।किन्तु केन्द्र की मोदी सरकार का हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा करने के बाद युवावों के साथ इस प्रकार झाँसा
एनएसयूआई कतई बर्दास्त नही करेगी
केन्द्र सरकार को समय रहते इस योजना को वापस लेते हुए जल्द से जल्द पुरानी भर्ती प्रक्रिया के तहत भर्तियां निकालनी चाहिए नही तो यह हस्ताक्षर अभियान एक जन आंदोलन का रूप लेने जा रही है ।
मौके पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा, महासचिव अंकित मिश्रा, प्रखंड उपाध्यक्ष नितीश यादव, राजा चंद्रवंशी नवनीत चौबे, अमन कुमार, अमित कुमार और अन्य छात्र उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating