मुखिया ने मेडिकेटेड मच्छरदानी का किया वितरण
केतार। प्रखंड क्षेत्र के मुकुन्दपुर पंचायत के ताली गांव में ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से 635 मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण किया। मच्छरदानी वितरण मुखिया मुंगा साह ने किया। वही इस मौके पर एमपीडब्ल्यू विरेन्द्र मिश्रा ने ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी लगाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की मेडिकेटेड मच्छरदानी का उपयोग करने से मलेरिया बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा की इस मच्छरदानी को लगाने से पुर्व 4 घंटा तक खुले स्थान पर रखें। मेडिकेटेड मच्छरदानी को डिटर्जेंट पाउडर या गर्म पानी से धोना नहीं है,न ही धूप में सुखाना है। वही मुखिया मुंगा साह ने कहा की चुनाव से पुर्व मैंने मतदाताओं से वादा किया था की चुनाव जितने के बाद ताली गांव के लोगों के बीच मच्छरदानी वितरण करूंगा,आज वो चुनावी वादा हम पुरा किए। वही मौके पर मणिलाल गुप्ता, मैना गुप्ता, सहित अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating