प्रेमी प्रेमिका का शव रेल ट्रैक पर फेका मिला, बड़ी खबर। Jharkhand News
Jharkhand। Ramgarh। झारखंड के रामगढ़ जिले में प्रेमी युगल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह जिले के मुरी-बरकाकाना रेल खंड के बरलंगा थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा रेलवे ओवरब्रिज की है।जहां बुधवार की सुबह युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। आरपीएफ के जवानों ने गश्ती के दौरान ओवरब्रिज के बीचो-बीच ट्रैक पर दोनों का शव वहां देखा।
दोनों शवों को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका है। दोनों की हत्या कहीं और कर के शव को रेलवे ओवरब्रिज में लाकर फेंक दिया गया है। युवती का चेहरा उसके ओढ़नी से ढका हुआ है। युवक के एक अंगुली में कटा हुआ निशान मिला है। इसके अलावा दोनों के शरीर के बाहरी हिस्से में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। दोनों का शव पुल के बीचो-बीच आमने सामने पड़ा हुआ है।दोनों के चप्पल एक जगह पर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
जंगल में मिला 19 वर्षीय युवक का शव
कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोइयाडीह से लापता युवक का फंदे से झूलता हुआ शव शुक्रवार को बरामद...
पेड़ से लटका मिला प्रेमी प्रेमिका का शव! बड़ी खबर झारखंड न्यूज समाचार, Jharkhand News
जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर में गुरुवार की सुबह एक प्रेमी युगल की लाश पेड़ से लटकी मिली...
पति की हत्या कर पत्नी ने किया प्रेमी के साथ रातभर रोमांस! Crime News
राजस्थान के नागौर में पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी. फिर खुशी में दोनों ने रातभर...
शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला! Garhwa Drishti News
शराब और जुए की लत ने उजाड़ दी दो जिंदगी, शादी के कुछ दिनो बाद मौत का ऐसा मंजर दिखने...
पति की हत्या के आरोपी बुलेट रानी को सजा
जमशेदुपर में बहुचर्चित हत्याकांड में शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। जमशेदपुर के टेल्को निवासी तपन दास की...
Average Rating