1 0
जंगल में मिला 19 वर्षीय युवक का शव - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 44 Second

कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोइयाडीह से लापता युवक का फंदे से झूलता हुआ शव शुक्रवार को बरामद किया गया. युवक का शव तिलैया थाना क्षेत्र के रोहंगियाटांड़ जंगल से बरामद किया गया। वही मिली जानकारी के अनुसार जंगल की तरफ गए कुछ स्थानीय लोगों ने एक पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे झूलते एक युवक का शव देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सुचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. शव की पहचान अमर कुमार के रूप में हुई। आपको बता दें कि 13 फरवरी से गायब डोइयाडीह निवासी 19 वर्षीय अमर कुमार के शव मिलने के बाद घर सन्नाटा पसर गया। शव बरामद होने के बाद इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी गई। जहां सूचना मिलने पर तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटनास्थल के पास से युवक का साइकिल और चप्पल बरामद हुआ है. बता दें कि युवक के गुमशुदा होने के बाद उसके पिता ने तिलैया थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराएं थे। पुलिस मामले की गंभीरता से लेकर जांच में जुट गयी है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress