केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी हर घर नल जल योजना में बरती जा रही है घोर अनिमियता
केतार प्रखण्ड:केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी हर घर नल जल योजना में बरती जा रही है घोर अनिमियता जहा एक ओर केंद्र सरकार ने 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल के ज़रिए पीने के पानी की आपूर्ति का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है वही दूसरी ओर इसी का फायदा इस योजना में कार्य करने वाले संवेदक उठा रहे है और सारी नियमो व सुरक्षा प्रणली को ताक पर रख कर कार्य को अंजाम दे रहे है जिससे अधिकारीओ की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। उक्त मामला प्रखण्ड के पाचाडूमर केतार भवनाथपुर मुख्य सड़क स्थित चिरकुटहा घाटी और राज घाटी में लग रहे मुख्य नल पाइप का है। कार्य के दौरान लगने वाले पाइप को बिना गढ्ढा किए सड़क के बगल में ही समान्तर तरीक़े से लगाया जा रहा है जिसके पाइप सड़क से 1 फिट से 2 फिट ऊची हो गई और इस वजह से बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है चूंकि घाटी में सड़क अन्य जगहों की तरह चौड़ी नही है बिल्कुल संकीर्ण है और पाइप लग जाने से तो थोड़ी सी भी जगह नही है कि दो वाहन आर पार हो सके इस मामले की शिकायत राहगीरों के द्वारा स्थल ओर कार्य कर रहे संवेदक से भी किया पर उसमे कोई सुधार नहीं किया गया और जल्दी कार्य कम्प्लीट करने का हवला देकर कार्य जैसे जैसे कम्प्लीट किया जा रहा है। इस मामले में पूछे जाने पर कनीय अभियंता देवेन्द्र किस्कू ने बताया कि मामले की जानकारी है हमने संवेदक को नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया है पर संवेदक के द्वारा उस पर पहल नहीं किया जा रहा है और हार्ड पत्थर इत्यादि का कारण बताया जा रहा है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating