बच्चा चोर के अफवाह को लेकर रंका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक समपन्न
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
बच्चा चोर के अफवाह को लेकर रंका अनुमंडल मुख्यालय के रंका थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी शम्भु राम , रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय एवं प्रमुख हेमंत लकडा के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया ।
बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रमुख हेमंत लकडा ने कहा कि अफवाह की कोई हाथ पैर नहीं होते हैं। किसी प्रकार के अनजान व्यक्ति या साधु महात्मा को देखकर स्वयं निर्णय नहीं ले।अपितु इसकी सूचना रंका थाना को दे।
रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने कहा क्षेत्र में रोजी-रोटी के लिए गाँव में भ्रमणशील होते है।बाहर के लोग इन्हें अनजान समझकर उसे मार-पीटकर सजा देने का कार्य नहीं करें नहीं तो पुलिस उनके विरूद्ध कारवाई करेगी ।साथ ही साथ उन्होंने कहा डायन बिसाही की घटना से गाँव के लोग परहेज करें । डायन बिसाही के मामले में किसी तरह वारदात होते हैं तो पुलिस ऐसे लोग को सीधे जेल भेजेगी।
रंका अंचल पदाधिकारी शम्भु राम ने कहा कि मिडिया का समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।मिडिया के लोग समाचार संकलन के सत्यता पर पैनी नजर रखें ।ताकि अफवाह से निजात दिलाने में मिडिया सहयोग करें ।उन्होंने कहा कि आदिकाल से लोग गाँव में भिक्षाटन करते रहे हैं इसका मतलब यह नहीं कि वह चोरी करने के लिए आपके पास आया है।गाँव के लोग समझ बुझकर निर्णय ले।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण लोग डायन बिसाही पर ध्यान दे देते है।आर्थिक रूप से मजबूत हो जाने पर डायन बिसाही की घटना स्वतः समाप्त होगी ।
।मौके पर झामुमो नेता मुमताज अली रंगसाज इरफान अंसारी संजय सिन्हा दीपक कुमार सोनी सहित लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मंच का संचालन रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया ने की।इस अवसर पर मानपुर पंचायत के मुखिया असीम अंसारी कटरा पंचायत के मुखिया अनिमा सिंह सिरोई पंचायत मुखिया कर्म दयाल सिंह तमगे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह कंचनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating