मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर्व ईद उल मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर्व ईद उल मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया । इस मौके पर गांव की गलियों एवं सड़कों में जुलूसए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में झंडा बैनर लिए लोग नारे तकबीर अल्लाहु अकबर , नारे रिसालत या रसुलुल्लाह, हुजुर की आमद मरहबा आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर गांव की गलियां और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था । सड़कों पर पताका एवं बैनर लगाए गए थे ।घरों में हरे हरे ईद मिलादुन्नबी के झंडे लगाए गए थे। भंडरिया ,करचाली, मदगड़ी,कंजिया ,बघवार सहित अन्य गांव में 12 रबी उल अव्वल की जुलूस निकाली गई ।जुलूस में छोटे-छोटे मदरसा के बच्चे नाते पाक पढ़ रहे थे । इस मौके पर हाजी सलामत्तुल्लाह अंसारी, हाजी अमीम अंसारी, जुबेर नसीम आजम, तौसीफ अहमद, हाफिज अशफाक आलम, मौलाना मुशर्रफ हुसैन ,भंडरिया में यासिन अंसारी, खुर्शीद आलम, डॉक्टर एहतेराम, तैजुल खान, फरहत खान ,सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating