महाकाल क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गढ़वा जिला के करकटा बनाम पलामू जिला के मुरमा कला के बीच।
पलामू सदर अनुमंडल चीफ ब्यूरो धर्मेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट।
पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के डेवडर बिन्दुआ में लक्ष्मी बांध मैदान में
महाकाल क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गढ़वा जिले के करकटा और पलामू जिले के मुरमा कला के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करकटा की टीम ने 15 ओवर में मात्र 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसका पीछा करने उतरी मुरमा कला की टीम ने मात्र 13 ओवर में मैच को अपने नाम किया, मैच के मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने विजेता टीम को शील्ड देते हुए कहा कि गाँव के खिलाडिय़ों को निखारने व उत्साहित करने की जरूरत है जिन खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्सुकता है उन्हें हर सम्भव मदद किया जायेगा, टीम के संबोधन में कहा की हार जीत तो होते रहता है इससे निराश होने की जरूरत नहीं है, हार हमे और बेहतर करने की प्रेरणा देती है, वहीं उप विजेता टीम को समाज सेवी मनोज सिंह ने द्वतीय शील्ड देकर सम्मानित किया, समाजसेवी मनोज सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए गाँव घर के खिलाड़ी खेल का बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र के बाहर नाम रौशन कर सकते हैं खिलाड़ियों को हौसले को अफजाई करते हुए खेल के प्रति सजग रहने की नसीहत दी मौके पर उंटारी रोड प्रमुख रामसेवक पासवान, हरिद्वार मेहता, उमा तिवारी, असगर अली, बबलू तिवारी, राजू सिंह, फैजुल्लाह अंसारी, अजीत सिंह, बैजनाथ सिंह, बीरेंद्र सिंह, बंटी सिंह, सचिन सिंह, एस कुमार यादव , नारायण यादव , राजा कुमार ,विनोद सिंह के साथ महाकाल क्रिकेट क्लब के सभी सदस्यों के साथ भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating