नवयुवक क्लब के तत्वधान में आयोजित कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 का फाइनल मैच हुआ संपन्न!
श्री बंशीधर नगर के भोजपुर ग्राम में स्थित शिवाजी खेल मैदान में नवयुवक क्लब के तत्वधान में आयोजित कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 का फाइनल मैच रविवार को महाकाल 11 भैंसबेढवा बनाम सरस्वती क्रिकेट क्लब बिलासपुर के बीच खेला गया। महाकाल 11 भैंसबेढवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से निर्धारित 16 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 137 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम में अनिकेत कुमार ने घातक बल्लेबाजों करते हुए 60 रन की पारी खेली। वही सरस्वती क्रिकेट क्लब बिलासपुर की टीम में गेंदबाज सुमित ने 3, मंटू ने 3 और सोनू कुमार ने 2 विकेट हासिल किया। वही जवाबी पारी खेलने उतरी सरस्वती क्रिकेट क्लब बिलासपुर की टीम ने मात्र 105 रन पर ही ऑल आउट हो गई। टीम में खिलाड़ी मिंटू कुमार ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। वही महाकाल टीम में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भाटिया ने 3 विकेट, विक्की ने 3 विकेट और अनिकेत ने 2 विकेट चटके। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बिलासपुर टीम के अनिकेत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। जबकि बिलासपुर टीम के खिलाड़ी बल्लव विकाश को बेस्ट बल्लेबाज व उज्जवल कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरुस्कार दिया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा एवं युवा नेता दीपक प्रताप देव ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को कप एवं नगद राशि प्रदान किया। फाईनल मैच में अंपायर की भूमिका अभय कुमार गुप्ता व रत्नेश चौबे ने निभाया। जबकि स्कोरर के रूप में सुधीर यादव व कॉमेंटेटर के रूप में अनिल पासवान ने भूमिका निभाया।वही क्लब के सभी लोगों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating