0 0
त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 43 Second

*त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील*

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा : रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी बुधराम सामद के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर से ही बिशुनपुरा मार्केट में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बिशुनपुरा थाना मुख्य गेट से प्रारंभ होकर ब्लॉक मोड़, संध्या मोड, लाल चौक, शंकर मोड़ होते हुए गांधी चौक तक गया। इसके बाद शाम में पिपरी होते हुए पतिहारी तक फ्लैग मार्च किया गया। उसके बाद पुनः वापसी में गांधी चौक होते हुए थाना गेट तक आकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी के साथ -साथ पुलिस अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बुधराम सामद ने बताया कि रामनवमी एवं सरहुल पर्व के त्यौहार के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी एवं सरहुल का पर्व शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे साथ मनाएं। रामनवमी एवं सरहुल पर्व को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कि प्रतिनियुक्ति विभिन्न स्थानों के लिए किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी बुधराम सामद, पुलिस अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा, एसआई संजय कुमार महतो, एसआई निरंजन कुमार, बाबूलाल, सशस्त्र बल गौतम कुमार, नीतीश कुमार, उदय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress