गढ़वा में शांति समिति बैठक: अफवाहों से बचें, सौहार्द से मनाएं होली
Read Time:1 Minute, 59 Second



गढ़वा सदर थाना में शनिवार शाम होली पर्व को लेकर शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ नीरज कुमार, थाना प्रभारी बृज कुमार, अंचल अधिकारी सफी और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में एसडीओ संजय कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है, जिसे सभी को मिलजुलकर खुशी से मनाना चाहिए।
इसी क्रम में एसडीपीओ नीरज कुमार ने भी लोगों से शांति और प्रेमपूर्वक होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रंग खेलना खुशी का प्रतीक है, लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती न की जाए। सभी को स्वेच्छा से मिलकर होली मनानी चाहिए।
बैठक में मौजूद अलख पांडे, मुरली श्याम सोनी, अरविंद तूफानी, राजकुमार मद्धेशिया, महफूज खान समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सामूहिक रूप से सौहार्दपूर्ण होली मनाने का निर्णय लिया।
बैठक का संचालन कोरवाडीह मुखिया ने किया।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating