गढ़वा विधायक ने विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं बनुआ के अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों की जमीन वापस करने की मांग की
Read Time:2 Minute, 15 Second

गढ़वा विधायक सह सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में रंका प्रखंड की कई सड़कों के निर्माण एवं मेराल प्रखंड अंतर्गत बनुआ के अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों की जमीन वापस करने की मांग की।
श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने रंका प्रखंड के ग्राम बिश्रामपुर गोरेयाबखार मुख्य पथ से लरकोरिया मुख्य पथ तक, NH 343 मुख्य पथ से भदुआ बस्ती तक, ग्राम चुटिया मेन रोड से खापोटांड होते हुए वन सीमा तक, ग्राम बरदरी मुख्य पथ से पेटकोड़वा टोला तक एवं सेवाडीह मुख्य पथ से गोबरदाह श्मशान घाट तक अविलंब सड़क निर्माण की मांग की।
श्री तिवारी ने मेराल प्रखंड अंतर्गत बनुआ के अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों की जमीन वापस करने की मांग की करते हुए कहा कि उक्त जमीन पर अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोग सैकड़ों वर्षों से रह रहे हैं। इनके पास खतियान भी है लेकिन कुछ दबंग लोग बंदूक का भय दिखाकर अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों को अपना घर और जमीन छोड़कर गांव से भागने के लिए बाध्य कर रहे हैं।
गढ़वा विधायक ने सरकार से अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों की जमीन दबंगो के कब्जे से मुक्त कराकर एससी-एसटी समाज के लोगों को वापस दिलाने हेतु सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating