समतामूलक समाज के प्रणेता थे संत रविदास : मिथिलेश ठाकुर
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को संत रविदास जयंती के मौके पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। मंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि संत रविदास समतामूलक समाज के प्रणेता थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरितियों को मिटाने का भरपूर प्रयास किया। उनके कई कथन आज प्रचलित हैं। मन चंगा तो कथौती में गंगा उनका बहुत ही प्रचलित कथन है। उन्होंने कहा था कि कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं बल्कि अपने कर्म के कारण होता है। मोह माया में फंसा जीव भटकता रहता है। इस माया को बनाने वाला ही मुक्तिदाता है। संत शिरोमणि रविदास जयंती के मौके पर गढ़वा के बीरबंधा स्थित बहेरा टोला, जय भीम संघ के तत्वावधान में आयोजित तिवारी मरहटिया, रविदास मंदिर झूरा, पतहरिया हरिजन टोला, मसुरिया कला, डीहटोला बेलचंपा, अखिल भारतीय रविदास महासभा के तत्वावधान में आयोजित समारोह मेराल प्रखंड के चामा, बंगलवाटांड़ टोला दुलदुलवा पेशका, उप्रावि बरही टोला दुलदुलवा पेशका, चटनाही टोला सहबरिया, खोरीडीह, रमकंडा प्रखंड के रविदास टोला ग्राम चपरी आदि गांव में आयोजित रविदास जयंती समारोह में मंत्री श्री ठाकुर ने शामिल होकर उन्हें नमन किया। मौके पर काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating