गढ़वा : कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के द्वारा गढ़वा जिले में स्थित टाउन हॉल के मैदान में 6 दिसंबर को 101 गरीब असहाय कन्याओं की शादी को लेकर कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव विकास कुमार माली शादी समारोह को सफल बनाने को लेकर गढ़वा पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों के जिला पदाधिकारी से मिलकर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मांग किया। इस दौरान कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव विकास कुमार माली ने कहा की कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था की और से 6 दिसंबर को गढ़वा जिला के टाउन हॉल के मैदान में 101 गरीब असहाय कन्याओं की शादी कराना का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिसे लेकर जिला के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी से मिलकर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए मांग किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्था के पदाधिकारी गांव के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सर्वे करने का काम करते हैं। उसमें कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल खराब करने की स्थिति में प्रशासन हमारी मदद करें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को 101 कन्याओं की शादी गढ़वा के लिए मिसाल कायम होगा। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर के दिन गढ़वा जिला का नजारा अलग होगा। इस अवसर पर हसीबउल्लाह अंसारी, अयूब खान, टिंकू तिवारी, अमानत खान सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Read Time:2 Minute, 7 Second