लड़की का हत्यारा प्रेमी हुआ गिरफ्तार! बड़ी खबर गढ़वा
गढ़वा जिला के पुलिस ने नाबालिग लड़की के हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
हत्या की ऐसी वारदात जिसकी कहानी सुन आप हो जायेगें हैरान।
आपको बता दें 25 फरवरी को कांडी प्रखंड के चटनिया पंचायत के सतुबही जंगल में एक 17 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ था।
पुलिस ने 26 फरवरी को आवेदन प्राप्त किया था, जिसमें परिजनों ने बताया था कि 23 फरवरी की दोपहर 3:00 बजे लड़की घर से बाहर निकली थी। जो लौट कर वापस नहीं आई। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा उन्हें बताया गया कि लड़की का शव सतूबही के जंगल में देखा गया है।
परिजनों ने मृतक लड़की के प्रेमी अखिलेश रजवार के विरुद्ध बहला-फुसलाकर उसकी लड़की को ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में कांड दर्ज कराया गया।
इस केस का अनुसंधान करते हुए अभियुक्त अखिलेश रजवार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। अखिलेश ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है । अखिलेश ने बताया उसके और मृतिका के बीच प्रेम संबंध था तथा अखिलेश की शादी कहीं और लग गई थी लेकिन प्रेमिका उसके साथ शादी करने का दबाव बना रही थी लेकीन अखिलेश मृतिका से शादी नहीं करना चाहता था। ईससे तंग आकर अखिलेश ने उसकी हत्या करने की योजना बना डाली। अखिलेश ने बहला-फुसलाकर उसे बनरखोहा पहाड़ के पास बुला कर उसे जबरदस्ती सल्फास की गोली पानी के साथ मिलाकर पिला दिया जिससे उक्त लड़की की मौत हो गई। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश के निशानदेही पर घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास की पुड़िया , पानी का बोतल और एक प्लास्टिक का ग्लास बरामद किया है। छापेमारी टीम में पुआनी सह थाना प्रभारी फैज रब्बानी, पुआणी स्वामी रंजन ओझा , हवलदार एडवर्ड टोप्पो और पुलिस दल के जवान अनूप कुमार शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating