हेमंत कुमार तिवारी की रिपोर्ट
मेराल। मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरिडीह पंचायत के खोरिडीह गांव मध्य विद्यालय के प्रांगण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। जिसमें कि ढेर सारे पदाधिकारी लोग शामिल हुए थे। वहीं कार्यक्रम शुरू होने से पहले मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, खोरिडीह पंचायत मुखिया मेनू देवी, पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुखिया मेनू देवी एवं पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी इन सबों ने सभी पदाधिकारियों को बारी-बारी से बुके देकर सम्मानित किया। वहीं पर सबसे ज्यादा अबुआ विभाग स्टाल पर सैकड़ों की संख्या में लोग अपना अपना फार्म लेकर खड़े थे। एवं सभी विभागों के स्टाल भी लगे हुए थे। जैसे कि पशुपालन विभाग,शिक्षा विभाग,पेयजल विभाग, आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, मनरेगा विभाग,अबुआ आवास विभाग के साथ साथ ढेर सारे स्टाल लगाए गए थे। वहीं इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मुखिया मेनू देवी, मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम, पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, पंचायत सचिव कुणाल गौरव,उप मुखिया रितु तिवारी, वार्ड सदस्य श्वेता पाण्डेय,संजय चौधरी, पम्मी देवी, जे एम एम प्रखंड उपाध्यक्ष सह समाजसेवी विपुल तिवारी,समाजसेवी इब्राहिम, दीपक तिवारी के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।