सेल के माइंस अस्पताल में मोतियाबिंद के 300 मरीजों को किया गया ऑपरेशन
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर : सेल भवनाथपुर तुलसीदामर डोलोमाइट खदान समूह के सीएसआर विभाग के द्वारा माइंस अस्पताल के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में साईं नेत्र चिकित्सालय (कटक) उड़ीसा के कुशल चिकित्सको के द्वारा तीसरे दिन कुल 300 मरीजो के आँखो का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन शिविर में दूर- दूर से आए मरीजो के लिए अस्पताल प्रबंधन के साथ साथ महिला समिति एवं समाजसेवियों द्वारा भोजन एवं नाश्ता का भी प्रबंध किया गया है। सुविधाओं का लाभ मरीज के साथ आए उनके परिजन को भी मिल रहा है। इधर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समिति एवं सोसायटी के लोग अपना योगदान दे रहे है। शनिवार से
टाउनशिप महिला समिति के अध्यक्ष रेनू पाणिग्रही व भवनाथपुर के भावि जिपस प्रत्याशी शर्मा रंजनी के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा मरीजो के बीच हॉर्लिक्स व बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजो की विशेष देखभाल के साथ ही उन्हें भोजन में खिचड़ी खिलाया जा रहा है। इस मौके पर महिला समिति के अमृता बाबा, कंचन प्रसाद आदि उपस्थित थी।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating