पलामू में 10 लाख रूपए और पिस्टल मांगी
पलामू जिला मुख्यालय के जिला स्कूल मैदान में मॉडल स्कूल भवन निर्माण कार्य कर रहे संवेदक के पुत्र के साथ मारपीट करने और जान से मार देने की धमकी देने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में लगे संवेदक संतोष कुमार शुक्ला के पुत्र गौरव कुमार शुक्ला से 10 लाख रुपए रंगदारी और पिस्टल की मांग की गई है।
रंगदारी की रकम और पिस्टल नहीं देने पर शनिवार की शाम जिला स्कूल मैदान में निर्माण स्थल पर संवेदक पुत्र के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि इस दौरान एक आरोपी को संवेदक के पुत्र एवं उनके साथ मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है, जबकि दो लोग मौके से भागने में सफल हो गए।
पकड़ में आए युवक की पहचान चियांकी निवासी संतोष कुमार यादव, पिता रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। संतोष ने भागने वाले लोगों की पहचान आबादगंज के नेपाली एवं श्रवण सिंह के रूप में की है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी नेपाली को भी हिरासत में ले लिया है।
पलामू जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस सिलसिले में पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating