0 0
Read Time:5 Minute, 59 Second

डंडई से रंजन कुमार पासवान की रिपोर्ट
डंडई । प्रखंड मुख्यालय स्थित डंडई गांव के पीडीएस लाभुकों को किसी भी जन वितरण दुकान से बिन कटौती के खाद्यान्न नसीब नहीं हो पा रहा है। बे रोकटेक के उनके द्वारा लाभुकों के खाद्यान्न में प्रति किलो 100 ग्राम की कटौती कर ली जा रही है ।मामले में विभागीय पदाधिकारीयों की निष्क्रियता कही जाए या फिर दुकानदारों की मनबढ़ाई ।बताया जाता है कि बैरियादामर और डंडई गांव के जन वितरण दुकानदार सफीक अंसारी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज होने के बाद उनके सभी आवंटन को बालाझखड़ा गांव के डीलर महाजुद्दीन अंसारी के पास टैग कर दिया गया है । शनिवार को उन्ही के द्वारा लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था । इस बीच सभी लाभुकों को उनके द्वारा प्रति किलो 100 ग्राम की कटौती कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था। इस दौरान कितने लोग मामले को लेकर विरोध किये तो कितने मजबूरी के कारण 100 ग्राम कटौती करा उनसे
खाद्यान्न लेना शुरू कर दिए। खाद्यान्न प्राप्त कर रहे लाभुकों ने बताया कि खाद्यान्न घोटाला करने के आरोप में पूर्व के डीलर सफीक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हम लोगों के आवंटन को बालाझखड़ा गांव के जन वितरण दुकानदार महाजुद्दीन अंसारी के पास भेज दिया गया है ।उन्ही के दुकान पर आज हम सभी खाद्यान्न लेने आए तो उनके द्वारा भी प्रति किलो 100 ग्राम कटौति कर हमलोगों को खाद्यान्न देना शुरू कर दिया गया । इस बीच खाद्यान्न कटौती पर हम लोग काफी विरोध भी किए लेकिन दुकानदार पर उसका कोई असर नहीं पड़ा । वहीं मजबूरन हम लोगों को उन्हीं के अनुसार का खाद्यान्न लेना मजबूरी हो गया ।लाभुकों ने कहा कि मामले की जानकारी हम लोगों ने स्थानीय कई जनप्रतिनिधियों को भी दिया लेकिन किसी ने यहां पर आना मुनासिब नहीं समझा । वही लाभुकों ने बताया कि डंडई गांव में एक दो नहीं बल्कि चार-चार जन वितरण दुकानदार हैं लेकिन हम सभी के आवंटन को उनके पास न भेज कर वहां से 3 किलोमीटर दूरी के गांव बैला झखड़ा में भेज दिया गया है । 44 डिग्री तापमान की इस तपिश गर्मी में हम लोगों को आज यहां खाद्यान्न लेने आना पड़ा है । इससे एक-दो दिन पहले भी कितने लाभुक हमही लोगों कर जैसे इसी गर्मी के बीच यहां से खाद्यान्न लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि जिस वजन के साथ हमलोगों को डीलर सफीक के द्वारा डंडाई में खाद्यान्न दिया जा रहा था उसी वजन के अनुसार यहां भी प्रति किलो 100 ग्राम की कटौती कर हम लोगों को खाद्यान्न आज दिया गया। ठेला का ₹100 भाड़ा देकर उक्त डीलर के दुकान पर शनिवार को खाद्यान्न लेने पहुंची लाभुक देवंती देवी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में हमको अपने गांव से 3 किलोमीटर दूर आज खाद्यान्न लेने आना पड़ा है । उन्होंने कहा कि कई तरह की बीमारियों से मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं यहां पैदल पाव आने से मैं बिल्कुल असमर्थ थी। मजबूरन मुझे ₹100 में एक ठेला किराया पर करना पड़ा उसी ठेला पर बैठकर मैं डीलर महाजुद्दीन की दुकान पर खदान लेने आई । उन्होंने कहा कि चार सदस्यों के अनुसार हमको 20 किलो खाद्यान्न चाहिए लेकिन डीलर के द्वारा उसमें 2 किलो की कटौती कर 18 किलो ही खाद्यान्न दिया गया । वहीं उक्त खाद्यान्न को जब दूसरे तराजू पर तौल कर देखी तो वह घटकर 17 किलो हो गया । इसी तरह धनंजय कुमार रवि ने भी बताया कि चार सदस्यों के अनुसार हमें भी 20 किलो खाद्यान्न चाहिए लेकिन डीलर के द्वारा उसमें 2 किलो कटौती मात्र 18 किलो ही खाद्यान्न दिया गया है ।वहीं सत्या देवी ने बताया कि मेरे कार्ड में भी चार सदस्यों की संख्या है उसके अनुसार मुझे भी 20 किलो खाद्यान्न चाहिए लेकिन डीलर के द्वारा 18 किलो खाद्यान्न दिया गया है ।चंपा देवी ने बताया कि दो सदस्यों के अनुसार मुझे 10 किलो खाद्दान्न चाहिए लेकिन डीलर के द्वारा उसमें 1 किलो की कटौती कर मात्र 9 किलो ग्राम ही खाद्यान्न देने का काम किया गया है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *