छठ पूजा धुम धाम से मनाने को लेकर की गई बैठक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय के मुरती टोला बगौंधा स्थित श्री हनुमान मंदिर गंगा तालाब छठ पूजा घाट परिसर में छठ पूजा को लेकर रविवार को समिति एवं ग्रामीणों की बैठक सुदर्शन बियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में छठ पूजा सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर सर्व सम्मति से विगत वर्षों की भांति घाट पर सूर्य भगवान का प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने ,टेंट , रौशनी , साउंड , सजावट करने , मोटर झरना लगाने , भक्ति जागरण कराने, मंदिर एवं छठ घाट परिसर के चारो तरफ फलदार व छायादार वृक्ष लगाने, मंदिर के गुंबज का प्लास्टर कार्य अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू करने , छठ घाट ग्राउंड के उतर दिशा पहाड़ी इलाकों को स्वच्छ रखने, छठ पूजा में बरगद का पूजा कराने आदि निर्णय लिया गया।
वहीं उपर्युक्त कार्यों को अंजाम देने के लिए सुदर्शन बियार, नरेश साह, सुनील प्रजापति, बबलू बियार , मनोज साह तथा मनोज गुप्ता को अधिकृत किया गया।जबकि छठ पूजा हेतु सहयोग राशि संग्रह के लिए गठित टीम में नरेश साह ,राजश्री बियार , अजय बियार , गुंजन कुमार ,जय प्रकाश बैठा , सुनील प्रजापति, संजय प्रजापति प्रथम, अनुज प्रजापति , संजय प्रजापति द्वितीय तथा लल्लू प्रजापति को शामिल किया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से रामलाल बियार, रामनाथ बियार, नंदू साह, सोमारू बियार, सर्वेश गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कुलदीप प्रजापति , सुरेश प्रजापति, कमलेश बियार, बिंदु बियार , राजकिशोर बैठा सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating