गढ़वा शहर के टंडवा में टायर की दुकान में लगी आग। Garhwa Drishti News
गढ़वा से बड़ी खबर आ रही है जहां गढ़वा शहर के टंडवा इलाके में टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। घर के नीचे दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और घर की छत पर लोग बुरी तरह से फस गए। स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से किसी तरह घर की छत को तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। यह घटना 30 जनवरी की मध्य रात्रि की है। टायर दुकान के मालिक अशोक गुप्ता ने बताया घर में हम लोग सोए हुए थे आगे के रूम में बेटी और पत्नी सोई हुई थी और मैं पीछे के कमरे में सोया था तभी बेटी ने आवाज लगाई। दरवाजा खोलने के बाद धूआ आते नजर आ रहा था। दरवाजा को बंद कर पीछे की दरवाजा से भागकर किसी तरह से जान बचाया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating