मईंया सम्मान योजना के लिए राशि कटौती पर भाजपा विधायक ने सदन में राज्य सरकार को घेरा
Read Time:2 Minute, 15 Second

गढ़वा। भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को विधानसभा में गढ़वा के कईं महत्वपूर्ण मामले को उठाया। उन्होंने बालू की किल्लत पर और मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना में विभिन्न विभागों की राशि कटौती किए जाने पर राज्य सरकार को घेरा। कहा कि गढ़वा व पलामू में बालू की किल्लत झामुमो सरकार की देन है। सरकार ने वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक बालू घाटों की बंदोबस्ती ही नहीं किया। सरकार ने जानबूझ कर बालू घाटों की निलामी नहीं होने दिया ताकि बालू की कालाबाजारी किया जा सकें। लेकिन इससे आम-आवाम काफी प्रभावित हुए हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मान देना अच्छी बात है लेकिन शिक्षित बेरोजगारों (बाबूओं) को भी पांच से सात हजार रुपये जो पूर्व में झामुमो सरकार ने घोषणा किया था वह भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मईंया सम्मान योजना संचालित करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न कईं विभागों की विकास योजनाओं की राशि को काटने का कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग का उदाहरण देते हुए कहा कि अस्पतालों की हालत बद से बदत्तर है ऊपर से विभाग की राशि काट ली जा रही है। जबकि अस्पतालों में रूई तक उपलब्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने रंका मुखिया की मौत मामले को भी उठाया है। इसमें उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए गंभीरता से लेने की बात कही है।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating