विधायक को 12 सूत्री सुझाव पत्र समर्पित कर ध्यान आकृष्ट कराया
विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । प्रखंड भाजपा के प्रतिनिधि मंडल रविवार को विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के नेतृत्व में डाल्टनगंज स्थित गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के आवास पर पहुंचकर प्रखंड के मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए फ्रेमिंग किया हुआ 12 सूत्री सुझाव पत्र उन्हें समर्पित कर ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित विभाग तथा अपने विधायक मद से कार्य को कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित हैं। सुझाव पत्र में पार्टी के आदर्शों का प्रतिमा स्थापित कराने प्रखंड के लिए एक एंबुलेंस, टाउन हॉल जैसा भवन, मेराल खोरीडिह, हासनदाग, देवगाना, बंका, पेसका में खेल मैदान/स्टेडियम का निर्माण कराने तथा सभी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष का गठन कर गोदाम निर्माण कराने, प्रखंड स्तर पर दो अग्निशमन वाहन की व्यवस्था कराने, जिले के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय में भी किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण, सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर हाई मास्क लाइट लगाने, हर पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराने, प्रखंड मुख्यालय पर भव्य पुस्तकालय भवन, क्षेत्र के सभी नदियों की साफ सफाई एवं अधिक से अधिक पौधारोपण कराने, मेराल, डंडा, गढ़वा तथा डंडई का वर्ष 1915 का खतियान जिसका कोई रिकॉर्ड विभाग के पास अपडेट नहीं है।जिसके चलते काफी समस्या होता है। इन प्रखंडों में मिनी सर्वे कराया जाए या हाल सर्वे खतियान को प्रकाशित कराया जाए जिससे क्षेत्र के जमीन से जुड़े मामले का आसानी से समाधान हो सके। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष रूपू महतो, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, धनंजय चौधरी, रोहित कुमार शामिल थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating