बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के कई गांवों में हो रही है अवैध महुआ शराब की कारोबार
बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के कई गांवों में हो रही है अवैध महुआ शराब की कारोबार। थाना क्षेत्र के ओढ़ेया, सारो, करचिया, पिपरी, चितरी तथा बिशुनपुरा के भी कई मुहल्ला में शराब बनाने और बेचने का कारोबार बड़े पैमाने पर लोग बेखौफ चला रहे हैं। यहां इन स्थानों पर लगभग रोज 5000 लीटर देशी शराब का उत्पादन होता है जो की एक कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है जिससे की युवा पीढ़ी इसके शिकार होते जा रही है। शराब की सेवन से गरीबों की एक मोटी कमाई हुई रकम महुआ शराब पीने में चली जाती है जिससे की कई घरे व बच्चों की शिक्षा बर्बाद होते जा रही है । वहीं आए दिन इलाके में मारपीट व अपराधिक घटनावों में भी वृद्धि हो रही है। यहां से बनाए गए अवैध महुआ शराब रमना, बरडीहा, बंशीधर नगर, मंझिआंव तथा मेराल थाना क्षेत्र में भी आपूर्ति की जाती है। लोगों की माने तो इस कारोबार की जानकारी पुलिस को भी है लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाने पर लोग और बेखौफ होकर इस कारोबार को बढ़ाते जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के ओढ़ेया उतरी पहाड़ के तरफ, बुडकवा नाला में, पिपरी कला गांव के भुइयां टोला, दरवाहा स्कूल के पास, करकचिया गांव में सामुदायिक भवन के पास, बिशुनपुरा में जरही पुल के पास तथा बिशुनपुरा के बोहला टोला तथा अन्य इलाकों में शराब भट्ठी की धड़ल्ले से संचालन हो रही है। आलम यह है कि यहां कई गांवों में शराब विक्रेताओं द्वारा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की दवाइयां, जमे हुए नाले के गंदे पानी का उपयोग कर शराब बनाई जा रही है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिसके कारण अभी तक गई लोग यह दवायुक्त शराब पीकर काल के गाल में समा चुके हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने कहा की ऐसी सूचना की जानकारी प्राप्त होते ही करवाई की जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating