बाहर कमाने गए मजदूर की हुई मौत, शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक निवासी अभय ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र ईश्वरी ठाकुर का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुखड़ा नदी तट पर कर दिया गया। विदित हो कि पिछले रविवार की रात चेन्नई में ईश्वरी की सन्देहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी। चर्चा है कि साथ मे काम करने गये लड़को के साथ किसी बात को लेकर हुई मार-पीट की घटना के दौरान सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी थी। वही परिजनों को दी गयी सूचना के मुताबिक ईश्वरी की मौत प्लांट में काम करने के दौरान ऊपरी मंजिल से गिरने के कारण हो गयी है। बहरहाल ईश्वरी की मौत के कारणों पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। इधरा चार दिन के इंतजार के बाद गुरुवार की शाम को ईश्वरी का शव एम्बुलेंस से घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। वही घटना की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचे पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव एवं समजसेवी ताहिर अंसारी प्रवक्ता धीरज दुबे ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार सोनी, रोहित वर्मा,छोटू सिंह, बिरेंची पासवान , गोपाल राम, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating