प्रखंड भवन में 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई संपन्न
विशुनपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा ब्लॉक स्थित मीटिंग हॉल में 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक बुलाई गई जिसका अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने किया, शैलेंद्र प्रताप देव ने कहा कि विशुनपुरा प्रखंड में स्वयंसेवकों के द्वारा डोर टू डोर जाकर लाभुकों से पैसा वसूला जा रहा है विशुनपुरा प्रखंड में इस कार्यकलाप से घूसखोरी का धज्जियां उड़ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी हरक मन्ना तिर्की ने कहा कि जिसका ग्रीन कार्ड बना है और राशन नहीं मिल रहा है उसका आवंटन आ चुका है और राशन जल्द से जल्द मिलेगा। वैसे लाभुक जिनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है और वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं वैसे लाभुकों को राशन कार्ड जल्द से जल्द बनेगा। विशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी ने कहा कि प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कब होगा, जिससे लोगों को इलाज हो सके उन्होंने यह भी कहा कि ANM को उप स्वास्थ्य केंद्र पर स-समय प्रतिदिन आना अनिवार्य है। इस मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार एवं विशुनपुरा प्रखंड के सभी पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक तथा अमहर पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह बीटीएम राकेश कुमार रजक BO राकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating