0 0
सनशाइन पब्लिक स्कूल का पुनः शुरुआत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 50 Second

रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट

रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित गढ़ के पीछे कुर्मी मोहल्ला में किया गया सनशाइन पब्लिक स्कूल का पुनः शुरुआत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नामधारी महाविद्यालय के प्रोफेसर घनश्याम पाण्डेय , सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भागीरथी सिंह , पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री सुनील माली , विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष श्री सुलपानी सिंह , प्रसिद्ध चिकित्सक दीनानाथ चौधरी एवम सेंसाई ममोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माता , एवम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफ़ेसर घनश्याम पाण्डेय ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में पुनः विद्यालय का खुलना बहुत ही गर्व की बात है । अब शिक्षा के लिए यहां के गरीब एवं मेघावी बच्चों को शहर में नहीं जाना पड़ेगा । सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने अधिकार एवं कर्तव्य को जानने और समझने के लिए उसका सबसे पहला और अचूक हथियार शिक्षा ही होता है । इसलिए मुझे आशा ही नहीं बलिक पूर्ण विश्वास है कि बच्चे इस विद्यालय से जुड़कर लाभान्वित होंगे । समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनशाइन पब्लिक स्कूल की शुरुआत अप्रैल 2009 में हुई थी तब से लेकर वर्ष 2019 तक यह विद्यालय अपनी प्रगति पर था । लेकिन कोविड संक्रमण काल को लेकर यह विद्यालय प्रभावित रहा । अब पुनः नए उत्साह और उमंग के साथ इस सन शाइन पब्लिक स्कूल का पुनः शुरुआत हो रहा जो इस अविकसित क्षेत्र के लिए काफी हर्ष की बात है । कार्यक्रम का संचालन सन शाइन पब्लिक स्कूल के निर्देशक सनोज सर ने किया ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress